Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दरिदा गांव के लोगों ने जमीन घेराबंदी के विरोध में दिया धरना

जमीन का रास्ता के रूप में होता है उपयोग, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Katras : बाघमारा अंचल के दरिदा मौजा में गैरआबाद खाते की जमीन पर कब्जा का विरोध करते हुए ग्रामीण 16 जून शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए. धरना का नेतृत्व कर रहे अमित महतो ने कहा कि दरिदा मौजा के खाता संख्या 73 सीएस प्लाट की 50 डिसमिल गैर आबाद जमीन का उपयोग लोग आम रास्ता के रूप में करते हैं. उस जमीन की घेराबंदी कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. धरना पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन इस मामले में संज्ञान नहीं लेगा तब तक धरना पर बैठे रहेंगे. धरना पर बैठनेवालों में देवानन्द महतो, राजेंद्र महतो, मधुसूदन महतो, नंदलाल मांझी, बिजेंद्र महतो आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही