Search

 
 
 

धनबाद: प्रदूषण से त्रस्त झरिया के लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश

 

आउटसोर्सिंग कंपनियां नियमों को ताख पर रख आसमान से बरसा रही मौत

Jharia: झरिया में प्रदूषण के खिलाफ पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव एवं उसके सहयोगी विगत 13 जून से अभियान चला रहे हैं. शुक्रवार 7 जुलाई को दोपहर झरिया डाकघर के मुख्य डाकपाल हरेंद्र नाथ सिन्हा के जरिये बावन सौ पैंतीस (5235) लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया. पूर्व पार्षद ने कहा कि बी सी सी एल द्वारा अधिकृत आउटसोर्सिंग कंपनियां सभी नियमों को ताक पर रखकर आसमान से मौत बरसा रही है. ट्रांसपोर्टरों ने भी कोयला ढुलाई में सारे नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर चलना दुश्वार कर दिया है. लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. झरिया वासियों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी मूकदर्शक बना बैठा है. मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के नेता ट्रेडिंग करने में लगे हुए हैं. झरिया वासी सूबे के मुखिया से मांग करते हैं कि अपनी निगरानी में एक विशेष टीम बनाकर कोयलांचल की वस्तु स्थिति का आकलन कराएं. इस मुहिम को सफल बनाने में डी एस तिवारी, अभिजीत कुमार, अरुण कनोई, झुन्नू गुप्ता, पिंटू चक्रवर्ती, मोहम्मद आमिर, त्रिलोकी प्रमाणिक, बिहारी बर्मन, संतोष गुप्ता, राजू वर्मा, विजय साव ,चंदन वर्मा, बंटी बर्मन, अनिल केसरी, राजू साव, पिंटू बर्मन, मोहम्मद इम्तियाज, सुमित अग्रवाल, सनी कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही