Dhanbad: शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार 11 मई को झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार से मिला. नहगर आयुक्त को वार्ड संख्या 30 अंतर्गत मदर टेरेसा ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि वहां लोगों को पिछले 3 वर्षों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है. गोल्फ ग्राउंड पार्क में प्रवेश का समय सुबह 4 बजे करने, वार्ड 21 के धैया मध्य विद्यालय के सामने जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने, चंचनी कालोनी से धैया खटाल तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराने, बरवाअड्डा से मटकुरिया एवं बिग बाजार तक मुख्य सड़क पर सभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने की मांग प्रतिनिधमंडल ने की. नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधमंडल में सचिव सुदीप दत्ता, राजेश तुरी, वकील दास, गोविंद दास, अनिल मल्लिक, जीवन दास व कार्तिक दास शामिल थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: मदर टेरेसा ग्राम के लोगों को विगत तीन वर्षों से नहीं मिल रहा पानी
Last Updated: May 11, 2023 12:00 AM (IST)