Search

 
 
 

धनबाद : पंचेत के लोगों ने शेरशाह बाबा के दरबार में की चादरपोशी

 
Maithon : पंचेत क्षेत्र की दहीबाड़ी व चांच कोलियारी के लोगों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को पश्चिम बंगाल के डिसरगढ़ स्थित शेरशाह बाबा की मजार पर चादरपोशी की. सभी ने एक साथ क्षेत्र व देश में अमन चैन की दुआ मांगी. साथ ही हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई भाई के तहत भाईचारे व सौहार्दपूर्ण में रहने का संकल्प लिया. मालूम हो कि पिछले करीब 60 वर्षों से क्षेत्र के लोग शेरशाह बाबा के दरबार में चादरपोशी करते आ रहे हैं. चादरपोशी में एकराम अंसारी, शफीर खान, आजाद अंसारी, मो. कलाम, राजन रजक, राजकपूर साव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-purchase-of-only-4459-14-quintals-of-paddy-from-packs-in-the-district-86-percent-less-than-the-target/">धनबाद

: जिले में पैक्स से मात्र 4459.14 क्विंटल धान की खरीद, लक्ष्य से 86 फीसदी कम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही