Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मतदान सामग्री के साथ कर्मियों को कलस्टर पहुंचाया गया

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) कलियासोल एवं एग्यारकुंड प्रखंड की 20-20 पंचायतों में मंगलवार 24 मई को मतदान होगा. दोनों ही प्रखंडों के लिए मतदान सामग्री वितरण केंद्र निरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज को बनाया गया था. सोमवार की सुबह से ही मतदान कर्मियों को सामग्री के साथ क्लस्टर तक पहुंचाने के लिए आरओ अमृता कुमारी एवं वार्ड सदस्य के आर ओ विनोद कुमार कर्मकार मातहतों के साथ जुटे रहे. मतदान कर्मियों को कलस्टर तक मतदान सामग्री के साथ भेजने में उनकी सुविधा का खयाल रखा गया. ऐसी व्यवस्था पॉलिटेक्निक कॉलेज में की गई थी. मतदान कर्मियों को रुकने के लिए पंडाल लगवाए गए थे एवं पानी की व्यवस्था भी की गई थी. मतदान कर्मियों को बैलट पेपर, बॉक्स एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के बाद उन्हें वाहनों से उनके कलस्टर तक पहुंचाया गया. कल 24 मई को दोनों प्रखंडों की 20-20 पंचायत में वोट डाले जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apprentice-students-of-bccl-pleaded-with-mp-got-assurance/">धनबाद

:  बीसीसीएल के अप्रेंटिस छात्रों ने सांसद से लगाई गुहार, मिला आश्वासन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही