Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आदिवासियों के तीर्थ स्थल बूढ़ा बूढ़ी थान की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आदिवासियों के तीर्थ स्थल बूढ़ा बूढ़ी थान की प्राण प्रतिष्ठा करम विनती को लेकर पांडेयबरवा में दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया. प्रथम दिन रविवार को पूर्वी टुंडी सिंगरायडीह से आए प्रवचनकर्ता  जय मंगल मारंडी ने आदिवासियों की धर्म एवं संस्कृति के बारे में समाज के लोगों को बताया. पूजा पाठ किया गया. सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने मांदर की थाप पर नाच गान कर दिन भर उत्सव मनाया. पूरे कार्यक्रम में दूर दराज से आए परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने उत्सव लुत्फ उठाया. इसके बाद पुजारी द्वारा गांव के जाहेर थान में पूजा अर्चना कर वहां से फूल लाया गया व मंगलवार को बाहा उत्सव मनाने की तैयारी की. कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में चुन्नू राम हांसदा, मुन्ना बास्की, अर्जुन मुर्मू, अरविंद हांसदा, कालीचरण बास्की, मिथुन हेंब्रम, जलेश्वर हेंब्रम, सुरेंद्रनाथ मुर्मू ,प्रेमचंद मुर्मू, विकास मारंडी, पुशू बास्की, भीमलाल हांसदा, रमेश हांसदा, शनिचर हेंब्रम, बाबूलाल सोरेन ,रमेश सोरेन आदि की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही