Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में बहुद्देशीय परीक्षा भवन लगभग दो दशकों से निर्माण की बाट जोह रहा है.. हालत यह है कि परीक्षाओं का बोझ कॉलेज व बड़े स्कूलों पर पड़ता है और कक्षाएं सस्पेंड होती हैं. बच्चे बिना पढ़ाई के परीक्षा देने को विवश हो रहे हैं. सरकार ने वर्ष 2013-14 में बहुद्देशीय परीक्षा भवन के लिए आईआईटी-आईएसएम गेट के पास 71 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई थी. तत्कालीन सीओ ने जमीन की मापी भी करा दी थी. भवन निर्माण की मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी पीके रॉय कॉलेज को सौंपी गई. वर्ष 2013-14 में ही सरकार से भवन के पहले चरण के निर्माण के लिए पीके रॉय कॉलेज को 65 लाख रुपये सौंप दिये गए. इसी बीच आईआईटी-आईएसएम ने जमीन पर दावा ठोंक दिया व योजना शुरू होने से पहले ही रुक गई.
धनबाद: दो दशक से अधर में लटकी है बहुद्देश्यीय परीक्षा भवन की योजना
Last Updated: Mar 17, 2023 12:00 AM (IST)