Sindri : सिंदरी (Sindri) कोडरमा में आयोजित 17 वीं जूनियर झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में ब्रह्मर्षि कबड्डी बालिका टीम सिंदरी के तीसरा स्थान प्राप्त करने पर कल्याण केंद्र में रविवार 18 जून को टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. भाजपा महिला मोर्चा धनबाद जिला महामंत्री श्रीमती बॉबी पाण्डे ने सभी बालिका खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान किया और भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया. खिलाड़ियों को मिठाई भी खिलाई. उन्होंने खिलाड़ियों को और मेहनत और लगन से खेलने की सलाह देते हुए सिंदरी का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने ब्रह्मर्षि कबड्डी संघ के सचिव अंगद सिंह को भी धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
धनबाद : ब्रह्मर्षि कबड्डी बालिका टीम सिंदरी की खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Last Updated: Jun 18, 2022 12:00 AM (IST)