Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कतरास के पचगढ़ी में गली के पोल व तार जर्जर, हादसे की आशंका

Advertisement
Advertisement
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) कतरास के पचगढ़ी बाजार स्थित भारतीय क्लब की बगल वाली गली में लोहे के बिजली पोल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं.  बिजली पोल की बगल में टेलीफोन पोल भी गाड़ा गया है. दोनों पोल आपस में झुक गए हैं और पोल के सहारे करंट फैल रहा है. घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्र के नागरिक मनीष शर्मा ने बताया कि हाईटेंशन तार से पोल सट जाने के कारण पूरे पानी में करंट दौड गया. करंट से आस पास के गड्ढे में जमा पानी उबाल मार रहा है, जिससे कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग से बार बार अनुरोध के बाद भी पोल बदला नहीं गया है.  ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी ऐसी स्थिति हो चुकी है. बिजली विभाग ने सिर्फ खानापूर्ति की और आज फिर वही हालत हो गई है. जानकारी लेने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही