Search

 
 
 

धनबाद : दारोगा हिमांशु की मां की सरकार से गुहार -बेटे को बचाइए, आठवें दिन भी होश नहीं

 
Anil Panday Dhanbad: सिंदरी में बीते 25 अगस्त को हुए हिंसक प्रदर्शन में गंभीर रूप से घायल भौरा थना प्रभारी हिमांशु कुमार की स्थिति अब भी  नाजुक है. घटना के 8 वें दिन भी हिमांशु को होश नहीं आया है. दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, परिवार के लोग राज्य सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. दो सितम्बर को भाई दीपक कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री बत्रा गुप्ता को पत्र लिखकर बेहतर इलाज करवाने की मांग की. हिमांशु की मां गीता देवी ने लगातार से कहा की बेटे की स्थिति नाजुक है. आठ दिन बीत गए.अब तक बेहोश है. उन्होंने कहा कि बाहर से बड़े डॉक्टर को बुला कर इलाज करवाना चाहिए. उन्होंने सरकार से बेटे की जान बचाने की गुहार लगाई. भाई दीपक कुमार ने कहा कि एसएसपी साहब को स्थिति से अवगत करवाए हैं. न्यूरो के बड़े डॉक्टर दो दिखाने की जरूरत है. जिला पुलिस और राज्य सरकार को चिंता नहीं है. राज्य सरकार से बेहतर इलाज की मांग कर चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं. एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि वे हिमांशु के परिवार से लगातार संपर्क में हैं. बेहतर इलाज के लिए पैसे की कमी नहीं होगी. बाहर के डॉक्टरों से भी संपर्क किया जा रहा है. पुलिस एसोशिएशन के संजीव सिंह ने कहा कि वे परिवार के संपर्क में हैं. कुछ रुपए भी भेजे गए हैं और भेजा जाएगा. ज्ञात हो कि 25 अगस्त को सिंदरी में लक्की सिंह के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन के दौरान भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार को सिर में चोट लगी थी. जिससे वे वही गिर गए थे. गंभीर चोट के कारण उन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहां से मिशन अस्पताल, दुर्गापुर रेफ़र किया गया था. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-threat-to-hemant-government-bjp-is-spoiling-the-atmosphere-brajendra/">हेमंत

सरकार को कोई खतरा नहीं, माहौल खराब कर रही भाजपा- ब्रजेन्द्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही