Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गरीबों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : रागिनी सिंह

Advertisement
Advertisement
Jharia : मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसे लेकर भाजपा ने रविवार 25 जून को अग्रवाल धर्मशाला में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे. आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का खुल कर विरोध करने वाले जेपी आंदोलन के आंदोलनकारियों को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व अन्य नेताओं ने सम्मानित किया. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सेवा एवं सुशासन है. पिछले 9 वर्षों में गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई गईं, जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है. लेकिन वर्तमान झारखंड सरकार मे अपराध चरम सीमा पर है. धनबाद में अपराधी बेख़ौफ़ हैं. उन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है. खुलेआम हत्या हो रही है. व्यसायी वर्ग से फ़िरौती मांगी जा रही है. इस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है. कार्यक्रम में मौजूद आंदोलनकारियों ने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा दी गईं यातनाओं को याद किया. आंदोलनकारी हरीश जोशी (अधिवक्ता) ने कहा कि 25 जून 1975 को तानाशाह इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा कर लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई समेत विरोधी दल के नेताओं, पत्रकारों, छात्र नेताओं आदि को अपनी गद्दी बचाने के लिए जेल में बंद कर दिया था. समाचार पत्र पर सेंसरशिप लगा दी थी. इसी के विरोध में 25 जून को कतरास मोड़ स्थित जेपी चौक पर जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है. जेपी आंदोलनकारी गंगा शरण शर्मा ने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है. कई विकास कार्य हो रहे हैं. हर वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम सुंदर स्वर्णकार, राज कुमार अग्रवाल, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, उमेश यादव, विष्णु त्रिपाठी, अशोक बरनवाल, थानेश्वर गुप्ता, अरिंदम बनर्जी, राजेंद्र साव, गणेश बरनवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-governor-should-remove-the-vice-chancellor-of-bbmku-nsui/">

धनबाद : बीबीएमकेयू के कुलपति को हटाएं राज्यपाल- एनएसयूआई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही