Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गरीबों को नहीं मिल रहा अनाज, तिजोरी भर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल

Advertisement
Advertisement

 झरिया के आरएसपी  कॉलेज ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब, संकल्प यात्रा को अपार समर्थन

Dhanbad/Jharia: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के छठे चरण के झरिया विधानसभा क्षेत्र के आरएसपी कॉलेज ग्राउंड में बुधवार 27 सिंतबर को विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव व गरीबों के लिए काम किया, वह हर जगह दिखता है. इन चार सालों में झारखंड बहुत पीछे हो गया. झारखंड सरकार गरीबों को अनाज पहुंचाने की बजाए बाजारों में बेच कर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है. केंद्र सरकार की योजनाओं को झारखंड में पूरा नहीं होने दिया. मोदी सरकार ने किसानों के खाते में पैसा भेजा, उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को सब्सिडी दी. विश्कर्मा योजना के तहत कारीगरों को जोड़ा, सस्ती ब्याज दर पर रोजगार के लिए लोन देने की व्यवस्था की. प्रधानमंत्री देश की जनता की चिंता करते हैं. लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 सीटों की व्यवस्था की. झारखंड में चार साल में क्या विकास हुआ जनता जानती है. रोजगार का वादा किया, मगर किसी को रोजगार नहीं मिला. यह सरकार सिर्फ झूठ बोलकर ठगने का काम कर रही है. बीजेपी कार्यकाल में विकास कार्य हुआ.  झारखंड राज्य भाजपा के कार्यकाल में ही बना था. [caption id="attachment_769835" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/babulal-yogendra-272x156.jpeg"

alt="" width="272" height="156" /> सभा स्थल की ओर जाते भाजपा नेता योगेंद्र सिंह व अन्य[/caption] आरएसपी कॉलेज मैदान लोगों से भरा पड़ा था. लगभग 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनसार से रोड शो करते हुए खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे. उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह भी जीप पर सवार दिखी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर बाबूलाल मरांडी का मंच पर स्वागत किया. मंच पर मौजूद धनबाद सांसद पी एन सिंह,  पूर्व विधायक कुंती देवी,धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्लित कर कार्यक्रम की शुरुवात की. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बाबूलाल मरांडी को अंग वस्त्र व तलवार भेंट कर स्वागत किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच पर मौजूद नेताओं को 103 किलो वजन की माला पहना कर अभिनंदन किया. धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प है कि सिंहासन खाली करो जनता आ रही है. झरिया में मकसद है कांग्रेस से सीट छीन लेना. बाबूलाल मरांडी की हमेशा यही सोच रही है कि किस तरह से विधि व्यस्था, सड़क, विद्यालय को ठीक किया जाए. नरेंद्र मोदी की पसंद है. झरिया में भाजपा सिर्फ जनता व कार्यकर्ताओं के बल पर ही सफल हो सकती है, इसका संकल्प आज लेना होगा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लेते है कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है.   कोयलांचल में अपराध चरम सीमा पर है. मिलीभगत से बनीसरकार में कोयला, लोहा की चोरी से लेकर व्यपारियो में ख़ौफ़ का माहौल जो बना हुआ है उसे खत्म करना होगा. व्यापारियों को धमकाया जा रहा है. आज व्यपारियों ने बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपा है. विपक्षी याद रखे रागिनी सिंह न डरी थी, न डरेगी, जब तक जिंदा हूं तब तक बुराइयों से लड़ूंगी. स अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार अग्रवाल ,प्रदेश प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह , प्रवक्ता सरोज सिंह, योगेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राही , शैलेश सिंह चंद्रवंशी, संतोष शर्मा ,अरुण साव,  राजाराम पासवान, सुजीत सिन्हा, अभिषेक पांडे , सुमन अग्रवाल , शैलेंद्र सिंह , दिलीप आडवाणी , लकी सिंह ,अभिषेक सिंह ,नन्हे सिंह, अमर सिंह, अखिलेश सिंह ,आनंद ओझा समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही