Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूस की रात में गरीब कर रहे अलाव जलने का इंतज़ार, प्रशासन बेखबर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नव वर्ष के पहले ही माह में कड़ाके की ठंड ने जीना दूभर कर दिया है. घर की चहारदीवारी हो या खुली सड़क, ठंड का असर लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसी स्थिति में राहगीरों और सड़क पर रात गुजारने वालों के लिए "पूस की रात" जानलेवा साबित होने लगी है. गरीब और वंचित लोग चौक-चौराहों पर जिला प्रशासन के अलाव का इंतजार कर रहे हैं. बावजूद रणधीर वर्मा चौक और रांगाटांड़ छोड़कर जिले में कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है. उन जगहों में भी सिर्फ अलाव जलाने की खानापूर्ति हो रही है. जिला प्रशासन कंबल आने की घोषणा कर रहा है. मगर कंबल बंटेगा कब. इस सवाल का जवाब नहीं मिल रहा.

   2 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान पिछले दिन की तरह 22 डिग्री सेल्सियस पर ही अटका रहा. हालत यह है कि दिन में भी लोगों को कंपकंपी का एहसास होता रहा. दिन में सूरज का आंशिक प्रकाश धरती तक पहुंचा, तीखापन गायब था. धूप में बैठने के बाद भी कंपकंपी से राहत नहीं मिल रही थी. ठंडी हवा लोगों को और परेशान कर रही है.

   धुंध, कोहरे व ठंड से अभी राहत नहीं

मौसम विभाग रांची की रिपोर्ट के अनुसार एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. धनबाद जिले का अधिकतम 22 से 23 और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. मौसम विभाग ने राज्य के लगभग सभी जिलों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है. जाहिर है शीतलहर का प्रभाव बढ़ने की संभावना है.

  अगले चार दिनों का संभावित तापमान

तिथि        अधिकतम      न्यूनतम 5 जनवरी     23              8 6 जनवरी     23              8 7 जनवरी     23              9 8 जनवरी     24            10 यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congress-will-agitate-if-the-water-problem-in-jharia-is-not-resolved/">धनबाद:

झरिया में पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही