Search

 
 
 

धनबाद:नगर निगम के समाधान दिवस पर नहीं होता समस्या का निदान

 

 सिर्फ होती है खानापूर्ति, नदारद रहते हैं कर्मी व पदाधिकारी

Dhanbad : तीन माह पहले नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के आदेश पर नगर निगम में समाधान दिवस मनाने का काम शुरू हुआ. प्रत्येक गुरुवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में समाधान दिवस पर टैक्स से संबंधित मामलों का निपटारा करने की मंशा थी. समाधान दिवस में होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस से जुड़े मामलों का निपटारा होना है. इस मौके पर राजस्व शाखा से संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उपस्थित रहना अनिवार्य बनाया गया था. परंतु इस आदेश के विपरीत समाधान दिवस पर गुरुवार 24 अगस्त को वैसा कुछ भी नजर नहीं आया. निगम के राजस्व शाखा का एक भी पदाधिकारी या कर्मी नजर नहीं आया.

 एजेंसी के भरोसे समाधान दिवस

नगर निगम का समाधान दिवस सिर्फ टैक्स कलेक्शन करने वाली एजेंसी के भरोसे छोड़ दिया गया है. बता दें कि धनबाद में नगर निगम क्षेत्र में टैक्स कलेक्शन का जिम्मा श्री पब्लिकेशन को मिला है. समाधान दिवस में श्री पब्लिकेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मी हीं मौजूद थे. अन्य विभाग के कर्मियों व अधिकारियों कहीं अता-पता नहीं था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही