Search

 
 
 

धनबाद: बालू उठाव पर रोक से मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी समस्या, झामुमो ने की बैठक

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा नदी घाट से बालू उठाव बंद होने जाने के कारण मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस मुद्दे पर मंगलवार 19 जुलाई को मजदूरों ने चिरकुंडा झामुमो के अध्यक्ष रंजीत बाउरी एवं  रंजीत रवानी की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में मजदूरों ने कहा कि बालू उठाव बंद हो जाने से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है. पुलिस प्रशासन दोहरी नीति अपना रहा है. एक तरफ उनलोगों पर बालू चोरी का केस करता है, दूसरी ओर चिरकुंडा नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में पीसीसी रोड का निर्माण इसी बालू से किया जा रहा है. अगर बालू उठाव के लिए मजदूर दोषी हैं तो ठेकेदार क्या कर रहा है. वह तो चोरी के बालू से ही पीसीसी पथ का निर्माण करा रहे हैं.  परंतु पुलिस प्रशासन सिर्फ गरीबों पर जुल्म ढाह रहा है. झामुमो अध्यक्ष रंजीत बाउरी एवं  रंजीत रवानी ने उपायुक्त एवं सरकार से जल्द से जल्द बालू उठाव के लिए कोई नीति तैयार करने की मांग की है, ताकि गरीबों को रोजगार मिल सके. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-langur-targeted-more-than-one-and-a-half-dozen-people-in-10-days/">धनबाद:

लंगूर ने 10 दिन में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया निशाना [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही