Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  जन वितरण प्रणाली की नई व्यवस्था से बढ़ी कार्डधारियों की मुश्किलें

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जन वितरण प्रणाली की दुकानों में राशन कार्डधारियों की संख्या आनुपातिक करने से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों की परेशानी बढ़ गई है. ऐसे लाभुकों को अनुदानित मूल्य पर वस्तुओं के लिए भटकना पड़ रहा है. कई बार तो खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

  एक हजार से ज्यादा लोगों ने की शिकायत

सबसे ज्यादा नुकसान सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के लाभुकों को उठाना पड़ रहा है. अभी तक एक हजार से ज्यादा लाभुक जन वितरण प्रणाली के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर चुके हैं. ऐसे लाभुकों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से धोती-साड़ी ही नहीं, राशन लेने में भी परेशानी है. पहले अपने नजदीकी पीडीएस दुकानदार से आसानी से राशन ले लेते थे.  अब 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है. क्योंकि नाम नए पीडीएस दुकानदार के पास भेज दिया गया है. नये दुकानदार के पास सूची नहीं भेजे जाने के कारण अब धोती-साड़ी भी नहीं मिल रही है. पुराना दुकानदार योजना का लाभ देने में आनाकानी कर रहा है.

    दुकान आवंटन में गड़बड़ी की होगी जांच

इस संबंध में अपर समाहर्ता सह प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि लाभुकों की शिकायतें मिल रही हैं. इसे दूर करने के लिये सभी डीलरों को सख्त आदेश दिए गए हैं. दुकान आवंटन में गड़बड़ी की भी जांच कराई जा रही है. जल्द ही सभी त्रुटियों को दूर कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-were-troubled-overnight-due-to-power-crisis-in-the-city/">धनबाद

: शहर में बिजली संकट से रात भर परेशान रहे लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही