Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  ऊर्जा मेला में हुआ बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निपटारा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए 12 फरवरी रविवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने एसएनएमएमसीएच के सेक्शन ऑफिस में ऊर्जा मेला का आयोजन किया. ऊर्जा मेला में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में सुधार, किस्तों में भुगतान, खराब मीटर को बदलने एवं नया कनेक्शन लेने वाले लोगों की भारी जुटी. मेले में बिजली चोरी व सर्टिफिकेट केस से संबंधित मामलों की सुनवाई भी की गई. जानकारी देते हुए धनबाद डिवीजन के एसडीओ इरफान खान ने बताया रविवार को धनबाद सर्किल के चार स्थानों पर उपभोक्ताओं की  समस्याओं के समाधान को लेकर ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. लोग मेला का भरपूर लाभ लेने भी पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि मेला के माध्यम से सैकड़ों उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया है. इसके अलावा उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली के बारे में जागरूक किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही