Search

 
 
 

धनबाद : फुसबंगला रेलवे फाटक खोलने की प्रक्रिया शुरू, भरे जा रहे गड्ढे

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbads-easy-win-over-hazaribagh-reached-the-semi-finals/">(Dhanbad)

जिले के फुसबंगला स्थित रेलवे फाटक को दोबादा खोलने का काम रेलवे ने 14 जून को शुरू कर दि‍या. इससे स्‍थानीय लोगों में खुशी है. फाटक खुलने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी. क्‍योंकि फाटक बंद रहने वाहन चालाकों को रेलवे लाइन पार करने के लिए अधि‍क दूरी तय करनी पड़ रही थी. इसके लिए स्‍थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले आंदोलन किया था. इसके बाद ही रेलवे ने फाटक खोलने की घोषणा की थी. ज्ञात हो कि रेलवे ने 4 अप्रैल 2021 को फुसबंगला रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया था. पिलर के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान नीचे झामाडा की पाइपलाइन मिल गई, जिससे झामाड़ा के अधिकारियों ने खुदाई पर रोक लगा दी. उसके बाद पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू हुआ. लेकिन पाइप शिफ्ट होने के बाद भी ओवरब्रिज निर्माण का कार्य नहीं शुरू किया गया. बारिश में पि‍लर के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भरने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-easy-win-over-hazaribagh-reached-the-semi-finals/">धनबाद

की हजारीबाग पर आसान जीत, सेमीफाइनल में पहुंची [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही