Search

 
 
 

धनबाद:  नागेश्वर शिव साईं धाम से निकली गाजे-बाजे के साथ निकली बारात

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बेकारबांध स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर शिव साईं धाम की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई. प्रधान पुजारी ओम पाठक के नेतृत्व में माता रानी की आरती हुई. आरती के बाद सिंगार के साथ अभिषेक हुआ. गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से बारात निकाली गई, जो सिटी सेंटर रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम ऑफिस होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची. इस दौरान ओम साईं का नारा लगाया गया, ढोल नगाड़ों के बीच निशान लेकर चल रहे भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. शाम में आरती हुई और कीर्तन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संजय मालाकार, राजा झा, बबलू झा, रमन सिंह का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही