Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वन उत्पादों की गुणवत्ता व मार्केटिंग से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय- पालिवाल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के पॉलिटेक्निक मोड़ स्थित उत्सव भवन में 12 अप्रैल को कृषि एवं वनोपज पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ की ओर से आयोजित कार्यशाला में पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्यों को कृषि एवं वनों से जीविकोपार्जन के उपाय बताए गए. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालिवाल ने कहा कि राज्य में कृषि के अलावा वन ग्रामीणों के आय के मुख्य स्रोत हैं. लोगों को वनोत्पादों की मार्केटिंग व उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत है, तभी उनकी कमाई बेहतर हो सकेगी. जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम ने कहा कि कृषि व वन उत्पादों की खुदरा बिक्री के कारण ग्रामीणों को उचित कीमत नहीं मिल पाती है. संघ से जुड़े पैक्सों के माध्यम से वन उत्पादों की बिक्री करने से उन्हें उचित कीमत मिल सकेगी. जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं वनोपज जैसे धान, गेहूं, सब्जी-फल, लाह, इमली, कोदो, कुटकी, सरगुजा, चिरौंजी, साल, आंवला, महुआ, करंज, हर्रे, बहेरा, रेशम आदि का उत्पादन, प्रसंस्करण, अनुसंधान तथा विकास की गतिविधियों बढ़ावा देने के साथ ही सहकारी आधार पर उत्पादों के क्रय-विक्रय व वितरण की व्यवस्था करना है. मौके पर झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद समेत जिले के सभी पैक्सों के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shyam-sankirtan-festival-begins-in-karkend-grand-nishan-shobhayatra/">धनबाद

: करकेंद में श्याम संकीर्तन महोत्सव शुरू, निकली भव्य निशान शोभायात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही