Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  धावा दल ने केन्दुआ में मिठाई दुकान से बाल श्रमिक को कराया मुक्त

Dhanbad: बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियतन) अधिनियम 1988 के अंतर्गत गठित धावा दल के सदस्यों ने सोमवार 12 जून को केन्दुआ पुल बाजार में मिठाई दुकान, होटल सहित 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. नेतृत्व श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि रामकृपाल स्वीट्स में गिरिडीह का एक बाल श्रमिक काम करते मिला है. उसे सी डब्लू सी को सुपुर्द कर दिया गया. कुछ प्रतिष्ठानों में श्रम अधिनियम के उल्लंघन के कुछ मामले भी मिले. संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया है. सेक्शन "12 ए" के तहत सभी प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक नहीं रखने का पोस्टर चिपकाया गया. निरीक्षण में श्रम विभाग के सहायक उत्तम कुमार मंडल, धावा दल के सदस्यों में सी डब्लू सी उत्तम मुखर्जी, वी पोद्दार व शंकर रवानी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही