Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  भूखे को खाना खिलाना ही भगवान की असली भक्ति : नारायणी परिवार

Maithan :  चिरकुंडा शहीद चौक के समीप 2 मई मंगलवार को मानव सेवा परिवार नारायणी परिवार द्वारा करीब 350 गरीबों व राहगीरों को भोजन कराया गया. इस अवसर पर लोगों के बीच ठंडा शर्बत भी बांटा गया. मौके पर नारायणी परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि यह सेवा किसी दाता द्वारा गुप्त रूप से दी गई है. कहा कि नारायणी परिवार मानता है कि गरीब को दान करना एवं भूखे को खाना खिलाना ही भगवान की असली भक्ति है. मानव ही एक ऐसा प्राणी है, जिसमें दूसरे की पीड़ा समझने के लिए ईश्वर द्वारा संवेदना प्रदान की गई है, जो मनुष्य को अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ बनाता है. संवेदनशील मनुष्य दूसरों के दुख दर्द को महसूस कर उसे दूर करने का प्रयास करता है, यही पुण्य कार्य है. मौके पर मंजू अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, बबीता गढ़याण, बसंती शर्मा, हरेराम यादव, मनोज मंडल, घनश्याम अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, संतोष मिश्रा, निरंजन,बिहारी अग्रवाल, मटरू अग्रवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही