Search

 
 
 

धनबाद: संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करना है असली विद्या : धीरज कुमार

 

सविमं सिंदरी में आयोजित हुआ विज्ञान मेला

Sindri: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में शुक्रवार 21 जुलाई को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. मेला में कक्षा चार से बारह के 194 छात्र छात्राओं ने अपना प्रदर्श दिखाया. विज्ञान मेला के मुख्य अतिथि धीरज कुमार ने विद्या और शिक्षा में अंतर बताते हुए कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करना विद्या है. वहीं पुस्तकीय ज्ञान शिक्षा कहलाता है. विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार ने कहा कि हमें आध्यात्म युक्त विज्ञान पढ़ना चाहिए, जिससे हम जल्द विश्व गुरु बन सकते हैं. अध्यक्ष अजीत मिश्र ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी उत्साहित करने वाला दृश्य है. हम ऐसे वैज्ञानिकों के बीच हैं जो भविष्य में ना सिर्फ अपना, बल्कि हमारा और हमारे विद्यालयों का नाम रोशन करेंगे. विज्ञान मेला में आईआईटी आईएसएम धनबाद के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रो सुनील कुमार, स्थानीय प्रबंध समिति अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार सिंह, सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, बीआईटी सिंदरी प्रो आदित्य कुमार, भागा पोलिटेक्निक से सोनू प्रसाद, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, कार्यक्रम प्रमुख लालचंद गोराई, रंजना सिंह सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही