धनबाद:मुआवजा के लिए मृतक के परिजनों ने की सड़क जाम
Rajganj: राजगंज थाना क्षेत्र के बीडी सिंहा भट्ठा में कार्यरत मजदूर की मौत पर परिजनों ने मुआवजा राशि की मांग करते हुए मंगलवार 30 मई को सड़क जाम कर दी. बाद में प्रबंधन ने परिजनों को 4,90,000 का चेक और ₹10000 नगद राशि मुआवजा के रूप में दिया. परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने का भी वादा किया. बताते चलें की सोमवार 29 मई की सुबह लगभग 9 बजे लेदोडीह निवासी प्रभुलाल सोरेन को अचानक मिर्गी का दौरा उठा. प्रबंधन ने इलाज के लिए उसे राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम भेजा, जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे धनबाद भेज दिय गया. परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. एसएनएमएमसीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम कराकर शव शाम 4:00 बजे लाया गया तो परिजनों ने बिना मुआवजा राशि के लेने से इनकार कर दिया. रात में वार्ता विफल होने के बाद सभी परिजन घर चले गए. मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे पुनः ग्रामीण और परिजन एकत्रित हुए. लगातार वार्ता के बाद सहमति बनी. इस अवसर पर धवाचीता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनसा मुर्मू, झामुमो के रतिलाल टुडु, सनातन सोरेन, बिरजू सोरेन, सुरेंद्र हेम्बरम, सुधीर हेम्बरम, सदस्य शिवकुमार सोरेन, सुरेंद्र हेम्बरम, विष्णु हासदा, शेखर आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment