Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयलांचल वासियों ने बाबा साहेब को किया नमन, उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

Dhanbad/Katras/Sindri/Nirsa : धनबाद कोयलांचल में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदरकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. जिला प्रशासन और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धातों को अपनाने का संकल्प लिया. धनबाद जिला प्रशासन की ओर से डीआरएम ऑफिस के समीप अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि देने वालों में एसएसपी संजीव कुमार, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता एनके गुप्ता आदि शामिल थे. एसएसपी ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के निर्माता हैं. उन्होंने सभी को बराबर का हक दिया. डीडीसी ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना जीवन दलितों, पिछड़ों और गरीबों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया. वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और कानूनविद थे. हमें उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है. मौके पर एनडीसी कुमार बंधु कच्छप, ट्राफिक डीएसपी राजेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारें : ढुल्लू महतो

[caption id="attachment_608240" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/baba-saheb-dhullu-300x156.jpeg"

alt="" width="300" height="156" /> बाघमारा में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते ढुल्लू महतो व अन्य[/caption] कतरास : बाघमारा में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई. विधायक ढुल्लू महतो समेत अन्य गणमान्य लोगों ने लुती पहाड़ी मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. ढुल्लू महतो ने कहा कि बाबा साहेब दलितों, शोषित, गरीबों के प्रति अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे. भारत के संविधान के प्रति उनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. लोगों को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर हक व अधिकार के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए. मौके पर प्रखंड प्रमुख गीता देवी, उप प्रमुख रंजीत सिंह, वीणा भारती समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सिनीडीह पंचायत सचिवालय में आयोजित समारोह में विधायक प्रतिनिधि शरद महतो, भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, गौर चंद्र बाउरी आदि उपस्थित थे. नगर निगम कार्यालय कतरास बस स्टैंड के समीप बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. समारोह में लायंस क्लब ऑफ कतरास की उपाध्यक्ष डॉ. मधुमाला सहित अन्य लोग मौजूद थे.

सिंदरी में भाजपा  नेताओं व कार्यकर्ताओं ने  अंबेदकर को किया याद

[caption id="attachment_608351" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/baba3-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> सिंदरी में डॉ. अंबेडर को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता[/caption] सिंदरी : भाजपा सिंदरी नगर अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रदीप हाड़ी के नेतृत्व में रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव हाड़ी, भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, दिनेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, राकेश तिवारी, रंजना शर्मा, सुमन चौधरी आदि उपस्थित थे.

निरसा में राकांपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती

[caption id="attachment_608352" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/baba4-300x138.jpeg"

alt="" width="300" height="138" /> निरसा में संविधान निर्माता को नमन करते राकांपा कार्यकर्ता[/caption] निरसा : निरसा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी के आवासीय कार्यालय पर अंबेडकर जयंती श्रद्धा से मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख संविधान निर्माता को नमन किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, जयदेव रविदास, मंटू कुमार साह, मिंटू कुमार यादव, विमल चौधरी, प्रदीप राय, रूपेश दा, मधु मंडल, चंदन महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-barwadda-the-criminals-took-away-property-worth-lakhs-including-jewelry-taking-the-people-of-the-house-hostage/">धनबाद

: बरवाअड्डा में घर के लोगों को बंधक बना जेवर समेत लाखों की संपत्ति ले गए अपराधी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही