Search

 
 
 

धनबाद: कुसुमविहार वासियों ने  विधायक से लगाई जल संकट से मुक्ति की गुहार

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद के कुसुम विहार कॉलोनी वासी पिछले कई महीनों से पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं. पेयजल की समस्या झेल रहे कॉलोनी वासियों ने शनिवार को संजय झा के नेतृत्व में धनबाद विधायक राज सिन्हा को अपनी परेशानियों से अवगत कराया. कॉलोनी वासियों ने समस्या के निदान के लिए स्टील गेट जल मीनार से सीधे कुसुम विहार तक पाइप लाइन बिछाने की मांग की है

   विधायक की पहल पर नगर आयुक्त ने दिया भरोसा

विधायक राज सिन्हा ने नगर आयुक्त से बातचीत की और कुसुम बिहार में जल संकट को समाप्त करने के लिए पाइप लाइन बिछाने की बात कही. नगर आयुक्त ने आश्वस्त करते हुए इस दिशा में जल्द ही पहल कर समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया. विधायक ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर घर नल से जल योजना धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है. इस दिशा में केंद्र ने राज्य सरकार को राशि भी उपलब्ध कराई है. बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. इसके पीछे राज्य सरकार और पदाधिकारियों की उदासीनता है.

    विधानसभा में भी उठाएंगे सवाल

उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता को निर्बाध रूप से पेयजल मुहैया कराने का सवाल विधानसभा में भी उठाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पहले जहां धनबाद को 60 एमएलडी पानी उपलब्ध हो रहा था, वही वर्तमान सरकार में वह घटकर 40 एमएलडी तक पहुंच गया नतीजतन शहर में जलसंकट गहराने लगा. विधानसभा में सवाल उठाया गया था. इसके बाद धनबाद को फिलहाल 55 एमएलडी पानी सप्लाई की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-treatment-of-incurable-diseases-will-be-done-in-sadar-hospital-icu-of-10-beds-will-be-built/">धनबाद:

सदर अस्पताल में होगा असाध्य रोगों का इलाज, 10 बेड़ का आईसीयू बनेगा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही