Search

 
 
 

धनबाद : एसएसपी के कंधो पर ही सिटी व ग्रामीण एसपी की जिम्मेवारी

 
ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन को बनाया गया पलामू का एसपी, सिटी एसपी का अप्रैल में ही हो चुका है तबादला
Dhanbad : धनबाद की ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन का पलामू एसपी के पद पर स्थांतरण होने के बाद धनबाद में सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी पद खाली हो गया है. अब एसएसपी संजीव कुमार को सिटी और ग्रामीण का भार संभालना होगा. गौरतलब है कि 5 अप्रैल को ही धनबाद के सिटी एसपी राम कुमार का तबादला कर उन्हें लोहरदगा का एसपी नियुक्त किया गया था. तब से ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ही सिटी एसपी के भी प्रभार में थीं. वहीं गोविंदपुर जैप 3 के समादेष्टा प्रियदर्शी आलोक को भी बोकारो एसपी बनाया गया है. यहां भी किसी की नियुक्ति नही हुई है. निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार दुमका के एसपी बनाए गए हैं. निरसा एसडीपीओ पद पर भी अभी किसी की पदस्थापना नही हुई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-daughter-in-law-became-a-medical-officer-husband-and-in-laws-refused-to-keep-her-daughter-in-law-appealed-to-the-womens-police-station/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बहू बनी मेडिकल ऑफिसर तो पति व ससुरालवाले ने रखने से किया इंकार, बहू ने महिला थाने में लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही