Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राजकीय प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर का परिणाम शानदार

Govindpur : झारखंड एकेडमी काउंसिल द्वारा मंगलवार 23 मई को मैट्रिक एवं इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें राजकीय प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर का परिणाम शानदार रहा. इंटर में शत-प्रतिशत एवं मैट्रिक में 97.5 प्रतिशत के साथ स्कूल ने उपलब्धि हासिल की है. इंटर साइंस में जहां प्रियंका सिन्हा 474 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं, वहीं शीतल कुमारी ने 462 अंक लाकर जिले में चौथा स्थान हासिल किया. 439 अंक हासिल कर निक्कू शर्मा, 421 अंक प्राप्त कर लजिना परवीन एवं 420 अंक लाकर जश्मीन शाह ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इसी तरह मैट्रिक में अजस्त्र ओम शांडिल्य ने 446, सनत दास ने 431, गणेश पांडेय ने 427, सौरभ पाल ने 425 एवं सुजीत कुमार मंडल ने 421 अंक लाकर स्कूल की प्रतिष्ठा बढ़ाई है. इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए प्राचार्य दिनेश सिंह ने इसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के दिशानिर्देश एवं छात्रों की लगन को दिया है.

  प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी का रिजल्ट 98 प्रतिशत

मैट्रिक में प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी का रिजल्ट 98% हुआ. प्राचार्य डॉ मीरा सिंह ने बताया कि नारायण कुमार साव 92%, प्रेम कुमार 90% और कैलाश रजक को 88% तथा संजय टूडू को 88 प्रतिशत अंक हासिल हुए.  इस विद्यालय से 182 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें 116 प्रथम, 58 द्वितीय और 4 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए.

चाउमीन विक्रेता की पुत्री शीतल को जिले में चौथा स्थान

जैप-3 गोविंदपुर गेट पर ठेला लगाकर चाउमीन विक्रेता अर्जुन साव एवं नमिता देवी की बेटी शीतल कुमारी ने इंटर साइंस में 462 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है. 92.40 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर में उसका दूसरा स्थान है. गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ा नवाटांड़ गांव की शीतल कुमारी तीन बहनों में सबसे छोटी है. बिल्कुल साधारण परिवार से संबंध रखने वाली शीतल बी.टेक करना चाहती है. उसकी मां गृहिणी है. इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं बड़ी बहनों के साथ ही प्राचार्य दिनेश सिंह एवं अन्य शिक्षकों को दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही