Search

 
 
 

धनबाद: केंद्र में मोदी सरकार की पुनर्वापसी तय : नरेंद्र सिंह रैना

 
Sindri : भारतीय जनता पार्टी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत महाजनसंपर्क अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना ने गुरुवार 29 को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि 2024 में मोदी सरकार की पुनः वापसी होगी. उन्होंने सिंदरी के कुछ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की और गुरुद्वारा में गुरु सिंह साहेब के समक्ष मत्था टेका. [caption id="attachment_683706" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/guru-sind-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> गुरुद्वारा सिंदरी में गुरु सिंह सभा के साथ राष्ट्रीय मंत्री[/caption] राष्ट्रीय मंत्री केलियासोल, दुधिया व बलियापुर होते हुए सिंदरी के आरएमकेफोर कॉलोनी पहुंचे. वहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. उन्होंने कहा कि देश की जनता में नरेन्द्र मोदी के लिए गजब का आकर्षण है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी वापसी तय है. उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर बढ़ी महंगाई के मुकाबले भारत में स्थिति नियंत्रण में है. बेरोजगारी को वैश्विक समस्या बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने रोजगार देने की शुरुआत कर दी है. केन्द्र सरकार ने नौ वर्षों में गरीबों को घर, नल, बिजली, गैस कनेक्शन दिया. विकास की धारा बही और इसका प्रमाण सिंदरी, बरौनी और गोरखपुर का हर्ल खाद कारखाना है. उन्होंने पूर्व पार्षद दिनेश सिंह के आवास पर भोजन किया. सिंदरी गुरुद्वारा में प्रबंधक डॉ स्मृति ईरानी ने उन्हें अंग वस्त्र व कृपाण देकर सम्मानित किया. रैना ने डीएवी स्कूल प्राचार्य आशुतोष कुमार, सिंदरी कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो अनिल आशुतोष व विश्वनाथ पांडेय को अंग वस्त्र व नौ साल बेमिसाल पुस्तक भेंट की और सेल्फी ली. भाजपा नेता विजय पांडेय ने राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना के साथ लगातार भ्रमण किया और उन्हें सिंदरी की जानकारी दी.

राष्ट्रीय मंत्री के सामने जिलाध्यक्ष से भिड़े सदस्य

सिंदरी में भाजपा में गुटबाजी राष्ट्रीय मंत्री साफ दिखाई दी. राष्ट्रीय मंत्री के भोजन के बाद सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक और जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी राष्ट्रीय मंत्री के हर्ल सिंदरी के दौरे में जाने के सवाल पर अड़ गए. ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने इसे नकारते हुए कहा कि हर्ल प्रबंधन ने भाजपा की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. राष्ट्रीय मंत्री हर्ल का दौरा नहीं करेंगे. इसपर राकेश तिवारी जिलाध्यक्ष से भिड़ गए और जमकर बहसबाजी हुई. बाद में राकेश तिवारी अन्य जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश सिंह से भी भिड़े. वहां मौजूद सदस्यों ने स्थिति को संभाला. मौके पर झारखंड के 4 लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी, प्रकाश बाउरी, विजय पाण्डेय, घनश्याम ग्रोवर, दिनेश सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, राकेश तिवारी, धीरज सिंह, अनीमा सिंह, इंदुबाला, सुषमा श्रीवास्तव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही