Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बदलते मौसम में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : मौसम तेजी से बदल रहा है. अभी के मौसम में दिन के तापमान और रात के तापमान काफी फर्क रह रहा है. ऐसे में दिन का तापमान गर्म होने और रात का तापमान शुष्क रहने के कारण कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा अभी के मौसम में बढ़ गया है. सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने बताया कि मौसम बदलने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में कई प्रकार के बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. सुबह शाम को शरीर पर गर्म कपड़े का इस्तेमाल करे. इस मौसम में खानपान पर भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. खानपान में सुपाच्य और सादा भोजन खाएं. खाना हमेशा ताजा खाएं और फ्रिज से कोई सामान निकालकर बिना उसे गर्म किए हुए ना खाएं. अभी के मौसम में हेवी फूड ना लें. इस मौसम में सीजनल फल का सेवन करें और फल के जूस और सूप का अधिक सेवन करें. तैलीय भोज्य पदार्थों से परहेज रखें. पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ रवि भूषण ने बताया कि इस मौसम में दिन का तापमान गर्म हो जाता है. ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ रवि आनंद ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ जाती है. इससे बच्चो में बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती हैं, जिसे शाम को बच्चे को गर्म कपड़ा पहनाकर ही बाहर निकालें. डॉ विकास राणा ने बताया कि जब गर्मी का मौसम शुरू होता है, तो मच्छर भी तेजी से पनपते हैं. ऐसे में मच्छर जनित रोग भी बढ़ते हैं. इससे बचाव के लिए जरूरी है कि रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. मच्छर भगाने के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखें. कम से कम मच्छर मारने वाले लिक्विड का प्रयोग करें, क्योंकि यह सांस संबंधी रोग पैदा कर देता है. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार ने कहा कि जब गर्मी का मौसम शुरू हो रहा होता है और ठंड खत्म हो रहा होता है, तो ऐसे में सर्द-गर्म होने की वजह से कंजेक्टिवाइटिस भी बढ़ जाता है. इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आंखों की साफ सफाई रखें. नियमित अंतराल पर साफ पानी से आंख धोते रहें. कंजेक्टिवाइटिस की शिकायत होती है तो नेत्र चिकित्सक से मिलें और जो दवा प्रिसक्राइब किया जाता है, उसका प्रयोग करें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pickpocket-in-court-road-people-caught-and-handed-over-to-police/">धनबाद

: कोर्ट रोड में पॉकेटमारी, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही