Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुथुट फाइनेंस में डकैती को बैंक मोड़ पुलिस ने किया विफल, एक को मार गिराया

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुंजन ज्वेल्स में लूटपाट के 2 दिन बाद 6 सितंबर मंगलवार को लुटेरों के दूसरे प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया. बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड पर मुथुट फाइनेंस बैंक में मंगलवार 6 सितम्बर की सुबह लगभग 10 बजे हथियार से लैस 5 डकैत घुस गए. तभी बैंक मोड़ पुलिस को सूचना मिली. सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह दल बल के साथ पंहुचे और सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस को देख डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई. गोली लगने से एक डकैत घटनास्थल पर ही ढेर हो गया.

 दो डकैतों की खोज में जुटी पुलिस

पुलिस की दबिश पर अपराधी भागने लगे, जिसमें दो लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया. हालांकि दो लोग भागने में सफल रहे. पुलिस भागे अपराधियों की खोज में जुटी हुई है. पकड़े गए दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मौके से दो बाइक और हथियार भी बरामद किये हैं.

  एसएसपी, एसपी व डीएसपी भी पहुंचे

सूचना मिलने पर एसएसपी संजीव कुमार, एसपी रेशमा रमेशन, डीएसपी अरविन्द कुमार सिन्हा सहित कई थाना की पुलिस भी पंहुची. पुलिस की गोली से मृत डकैत के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है.  बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पंहुचे और कार्रवाई शुरू की. सर्च के दौरान उनकी ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और एक को मार गिराया.गया. एसएसपी संजीव कुमार ने भी कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है. एक अपराधी मारा गया है.

 अपराधियों के बार बार हमलों से सहमा शहर  

इसके पहले विगत 3 सितम्बर की शाम को धनसार मोड़ स्थित गुंजन ज्वेलर्स में लुटेरे 50 लाख से अधिक आभूषण लूट कर फरार हो चुके हैं. इस घटना के बाद व्यापरियों में रोष है. मुथुट फाइनेंस कंपनी में डकैत कामयाब हो जाते तो पुलिस की साख को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया जा सकता था. जिला चेंबर अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि पुलिस ने एक बड़ी डकैती से बचा लिया. पुलिस ने जिस तरह अपराधियों का सामना किया, वह काबिल ए तारीफ है. ऐसी कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल टूटेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-smugglers-were-carrying-the-stolen-coal-on-the-boat-ran-away-after-seeing-the-police/">धनबाद

: नाव पर चोरी का कोयला लोड कर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस को देख भागे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही