Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में होली की छुट्टी के बाद शुरू होगा परीक्षाओं का दौर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बीबीएमकेयू के कॉलेजों में होली की छुट्टी खत्म होते ही परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा. परीक्षा विभाग ने बुधवार 16 मार्च को एमबीबीएस, एमएड और स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-2 की परीक्षा 28 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगी. लॉ कालेज धनबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. एमबीबीएस की प्रैक्टिकल परीक्षा एसएनएमएमसीएच में 16 से 20 अप्रैल तक ली जाएगी. एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-1 की परीक्षा 28 मार्च से छह अप्रैल तक होगी. परीक्षा केंद्र लॉ कालेज को बनाया गया है. प्रैक्टिकल परीक्षा सात, आठ व नौ अप्रैल को एसएनएमएमसीएच में ली जाएगी. एमएड सेमेस्टर-2 सत्र 2020-22 की परीक्षा दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक होगी. इसके लिए भी लॉ कालेज धनबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. स्नातक सेमेस्टर-5 सत्र 2019-21 की परीक्षा छह अप्रैल से 30 अप्रैल तक ली जाएगी. छह और आठ अप्रैल के बाद चैत्र नवरात्र की छुट्टियां होंगी और इस वजह से 19 अप्रैल से फिर परीक्षा शुरू होगी. विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के साथ सभी केंद्रों में तैयारी शुरू हो गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sahodaya-schools-complex-celebrated-holi-milan-ceremony/">धनबाद

: सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स ने मनाया होली मिलन समारोह [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही