Search

 
 
 

धनबाद : नेचर एक्वेरियम धैया में शानदार एवं उमंग भरा रहा सावन महोत्सव

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) नेचर एक्वेरियम फिश स्मॉल गिफ्ट एंड वास्तु शॉपी प्रभात मॉल के समीप धैया में रविवार 7 अगस्त को धूमधाम और उमंग से शानदार सावन महोत्सव मनाया गया. महोत्सव में धनबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग एक सौ से अधिक संख्या में आकर्षक साज-सज्जा के साथ हरे परिधान में महिलाएं,  बेटियां, बहुएं शामिल हुई. उनके हाथों में लगी खूबसूरत नक्काशी वाली मेहंदी आकर्षण का केंद्र रही.

  बच्चों ने अपने अपने स्टाइल में किया दर्शनीय रैंप वॉक

इस खुशनुमा मौके पर महिलाओं एवं बच्चों ने अपने अपने स्टाइल में बहुत ही दर्शनीय रैंप वॉक किया और अलग-अलग और संयुक्त रूप से भी हुनर का प्रदर्शन किया. सावन के मधुर गीत गाए, गुनगुनाए गए. महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से सावन के गीत संगीत पर ट्रेडिशनल नृत्य  किया. सावन की कविताएं की प्रस्तुत की गई. महोत्सव का महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया. एक महिला ने कहा सावन महोत्सव में आकर बहुत एंजॉय किया. घर के कामकाज से थोड़ा समय निकालकर महिलाओं को बहुत रिलैक्स मिला और यादगार पल गुजारा.

   मुख्य अतिथि थी डॉक्टर रजनी सिंह 

मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रजनी सिंह (फर्स्ट लेडी डीन ऑफ आईएसएम) उपस्थित थी. दिल्ली पब्लिक स्कूल की कीर्ति किरण, मनीषा सिंह, अंबिका गोयल, सोनाई दे समेत अन्य अतिथियों ने भी महोत्सव की शोभा बढ़ाई. अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया महोत्सव का संचालन काजल झा ने बखूबी किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/50-advocates-and-court-workers-of-dhanbad-took-booster-dose-of-vaccine/">धनबाद

के 50 अधिवक्ताओं व कोर्ट कर्मियों ने ली वैक्सीन की बूस्टर डोज [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही