Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  आपात घंटी बजते ही चार मिनट में विद्यालय भवन खाली

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, नवाडीह धनबाद में बच्चों, शिक्षकों तथा सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यास भी कराया गया. अभ्यास के दौरान बच्चों को बिना बताए आपात घंटी बजाई गई. इसके बाद विद्यार्थियों ने मात्र चार मिनट में स्कूल भवन खाली कर दिया और सुरक्षित मैदान में पहुंच गए. बाहर खुले मैदान में सभी बच्चों और कर्मचारियों की गिनती की गई. सुबह प्रार्थना सत्र में भी बच्चों को आपदा से निपटने के गुर बताए गए.

   पहले से तैयार रहना जरूरी : प्राचार्य

विद्यालय की प्राचार्या जसविंदर डे ने बताया कि आपदा कभी समय देखकर और सूचना देकर नहीं आती है.  इसलिए पहले से तैयार रहना जरूरी है. विद्यालय के उप प्राचार्य कृष्णा विश्वास ने बताया कि आगजनी, भूकंप, रासायनिक विस्फोट, बम बिस्फोट जैसी दुर्घटनाओं के लिए पहले से तैयार रहना आवश्यक है. अभ्यास प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही