Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रिंस खान पर कसा जा रहा है शिकंजा :  एसएसपी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जिला पुलिस की सोमवार 21 फरवरी को मासिक क्राइम मीटिंग हुई, जिसमें जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी सहित वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, सिटी एसपी आर रामकुमार, रूलर एसपी रेशमा रमेशन उपस्थित थे. बैठक पुलिस लाइन में हुई जो 4 घंटे तक चली. बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों से संगठित या अन्य अपराध का पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. साथ ही कांडों का तेजी से अनुसंधान और निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया. लगातार से बात करते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंस खान पर शिकंजा कसता जा रहा है, जो भी उनके गुर्गे सामने आ रहे है या अपराध कर रहे हैं, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. कहा कि पिछले दिनों बम विस्फोट मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जो भी लोग प्रिंस का काम कर रहा है, उसकी पहचान कर जेल भेजा जाएगा. वही बलियापुर में अंचलाधिकारी रामप्रसाद कुमार और थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के बीच विवाद के मामले में कहा कि जांच के लिए टीम गठित की गई है, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-third-traffic-block-on-february-27-instead-of-22/">धनबाद

: 22 की जगह 27 फरवरी को तीसरा ट्रैफिक ब्लॉक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही