Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सेविका-सहायिका ने घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई

Katras :  कतरास (Katras) कतरास क्षेत्र में शनिवार 11 फरवरी को आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक घर-घर जाकर लोगों को दी. अभियान के तहत कांटापहाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका ने बच्चों व अन्य लोगों घर घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई. बताते चलें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार की ओर से 10 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. स्वास्थ्य जानकारों की मानें तो फाइलेरिया के कृमि, जीवाणु स्वस्थ व्यक्ति में भी हो सकते हैं, जो इम्यूनिटी पावर कमजोर होते ही शरीर में विकृति पैदा कर देते हैं. इस बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग हर व्यक्ति को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित कर रहा है. कुछ चिन्हित व्यक्तियों को छोड़कर सभी को दवा खा कर फाइलेरिया से बचाव अभियान में अपना तथा समाज का सहयोग करना चाहिए. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही