Search

 
 
 

धनबाद : एमपीएल की छाई ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ाई

 

शासनबेड़िया बजरंगबली मंदिर के समीप डंपिंग करने से आक्रोश

 Nirsa : एमपीएल द्वारा शासनबेड़िया बजरंगबली मंदिर के समीप श्यामपुर बी कोलियरी जाने वाले रास्ते में हाईवा से छाई गिराने पर ग्रामीणों में आक्रोश है. मड़मा पंचायत के लोग एमपीएल की हरकतों से परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि एमपीएल की तरफ से फेंकी गई छाई से हरे भरे पेड़, पौधे, घास व जंगल सभी सूख गये. जमीन भी बंजर हो गयी है. बताते चलें कि पंचायत के मुखिया व ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, निरसा के अंचलाधिकारी व धनबाद जिला प्रशासन से लिखित शिकायत की थी. उसके बाद एमपीएल ने यहां छाई गिराना बंद कर दिया था. परंतु इधर पुनः छाई गिराई जा रही है. ग्रामीण कहते हैं कि एमपीएल कोयला में केमिकल मिलाकर बिजली उत्पादन करता है और उससे निकलने वाली विषैलायुक्त छाई को यहां डंप कर लोगों को मौत के मुंह में जाने को विवश कर रहा है. गर्मी के मौसम में तो तेज हवा के झोंके से छाई घरों में घुस जाती है, जो लोगों के खाने पीने के सामान सहित शरीर को भी नुकसान पहुंचा रही है. लोग कई प्रकार की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. अब बरसात में रास्ता भी कीचड़मय हो गया है. कीचड़ इतनी भयावह हो गई है कि इस रास्ते से दोपहिया तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीघ्र ही इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पुनः आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही