Search

 
 
 

धनबाद : बजता रहा एंबुलेस का सायरन, बेहाल थे नौनिहाल, लेकिन जाम में टस से मस नहीं हुई गाड़ियां

 
रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन, आईएसएम गेट, हीरापुर में घंटो रही सड़क जाम, शहर करता रहा त्राहिमाम
Dhanbad : सड़क जाम धनबाद के लोगों के लिए नई बात नहीं है. लेकिन दिन-ब-दिन यही जाम कभी मुसीबत तो कभी आफत साबित हो रहा है. सोमवार 21 अगस्त को भी शहर के कई हिस्सों में घंटों के सड़क जाम में लोग कराहते नज़र आए. रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन, आईएसएम गेट, हीरापुर और सिटी सेंटर के पास बड़ी संख्या में लोग जाम में फसे रहे. हैरान करने वाली बात यह थी कि कहीं भी ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान नज़र नहीं आया. दरअसल सोमवार को मासस ने धनबाद नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ विरोध रैली का आयोजन किया था. गोल्फ़ ग्राउंड से बड़ी संख्या में मासस समर्थकों की रैली सड़कों पर निकली थी. जिसके कारण जहां-तहां जाम लगने शुरू हो गये. [caption id="attachment_736105" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SADAK-JAAM-BACCHA-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> घर जाने के इंतज़ार में जाम खत्म होने का इंतज़ार करता मासूम[/caption]

कड़ी धूप में बेहाल थे बच्चे

कई स्कूल बसें घंटो तक जाम में फंसी रहीं. बसों और टेंपो में सवार बच्चे गर्मी से बेहाल नज़र आए. जाम के कारण पीके रॉय कॉलेज में सेमस्टर 6 की परीक्षा के लिए टेंपो में सवार विद्यार्थी टेंपों से उतर कर पैदल ही जाने को मजबूर हो गये. [caption id="attachment_736109" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SADAK-JAAM-SCHOOL-BUS-AND-AMBULANCE-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> जाम में फंसी स्कूल बसें व एंबुलेंस[/caption]

बजता रहा एंबुलेंस का सायरन

स्कूल बसों के साथ-साथ जाम में कई एंबुसेंल भी घंटो फंसी रही. कई एंबुलेंसों में मरीज़ भी सवार थे. एंबुलेंस लगातार सायरन देती रही. लेकिन जाम इतना भयंकर था कि चाहकर भी कोई गाड़ी एंबुलेंस को साइड नहीं दे सकी. जाम के कारण कई लोग स्कूटी व बाइक पर मरीज़ों को लेकर अस्पताल के लिए निकल.

वाहन चालक बौखलाए

तेज़ धूप के बीच जाम की हालत यह थी, कि लोग आपे से बाहर आने लगे थे. लोगों ने डायरेक्शन की परवाह छोड़कर किसी तरह जाम से निकलने की कवायद में जुटे रहे. नतीजा यह हुआ कई गाड़ियां रॉन्ग साइड में घुस गईं. देर तक तेज़ हॉर्न की आवाज़ ने भी लोगों को परेशान किया. [caption id="attachment_736111" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SADAK-JAAM-BYKE-MARIJ-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> बाइक पर मरीज़ को अस्पताल ले जाने की ज़द्दोजहद करता युवक[/caption]

लोगों का आरोप, वसूली अभियान ही ट्रैफिक पुलिस का काम

राहगीरों ने कहा कि सड़को पर यह जाम विधि-व्यवस्था को आइना दिखाता नजर आ रहा है. ट्रैफिक पुलिस सिर्फ वसूली अभियान में लगी हुई है और आम लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं.

ट्रैफिक डीएसपी की अपनी दलीलें

ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है. राजनीतिक दल की रैली के कारण शहर में जाम लगा है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-hansraj-among-girls-in-badminton-dayanand-house-winner-among-boys/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बैडमिंटन में लड़कियों में हंसराज, लड़कों में दयानंद हाउस विजेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही