Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अवैध खदान के अंदर से आ रही ‘बचाओ-बचाओ' की आवाज

Advertisement
Advertisement
Ranjeet  Dhanbad : जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित तेतुलिया बस्ती में 27 मार्च की रात अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दर्जनों मजदूरों के दबने की सूचना है. परंतु सही जानकारी देनेवाला कोई नहीं. कोई घटना से ही इनकार कर रहा है, कोई दबे स्वर में प्रशासन की ओर इशारा करता है. प्रशासन की ओर जांच-पड़ताल भी हुई, मगर कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं.

  हो रहा था अवैध खनन, अंदर जो थे, सभी दब गए

खदान के अंदर 29 मार्च को लगातार संवादाता घटनास्थल पर पहुंचा. आस पास के लोगों से पूछताछ की. परन्तु कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ. कैमरा से हट कर कुछ लोगों ने दबे स्वर में बताया कि घटना स्थल के आसपास बीसीसीएल के बंद चानक से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला की निकासी की जा रही थी. 27 मार्च को अचानक वहां जमीन धंस गई और खदान के अंदर कोयला की निकालने में जुटे सभी मजदूर अंदर ही दब गए. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते अवैध कोयला खनन से जुड़े माफिया के लोग आनन फानन में जेसीबी लेकर पहुंचे और उक्त स्थल की भराई कर दी. चानक के मुहाने को भी झाड़ियों से बंद कर दिया.

   घटनास्थल पर जाने की हिम्मत किसी में नहीं

लोगों का कहना है कि 29 मार्च की सुबह खदान के अंदर से बचाओ, बचाओ की आवाज आ रही है. लेकिन दबंग कोयला माफिया के कारण कोई वहां तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी 28 मार्च को तेतुलिया पहुंचे. जानकारी लेने के बाद अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. जमीन धंसी थी, उसकी भराई कर दी गई है. मौके से सैकड़ों बोरी कोयला जब्त किया गया है. जब्त कोयले को बीसीसीएल क्षेत्र संख्या तीन के हवाले कर दिया गया.  बताया जाता है कि उक्त स्थल पर अवैध कोयले की निकासी यादव और ओझा द्वारा की जाती है, जो प्रतिदिन 30 से 35 ट्रक अवैध कोयला बाहर भेजता है.

 आसपास की जमीन धंसी, जोरिया का पानी भी गायब

बता दें कि लगातार की टीम ने अपने दौरे में पाया कि खदान के आस पास की जमीन धंसी हुई है. पास की जोरिया भी पूरी तरह धंसी हुई थी. जोरिया का पानी भी गायब है. लगा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. सवाल उठता है कि धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा अवैध खनन से जुड़े कोयला माफियाओं पर लगातार कार्रवाई के बाद भी इतने बड़े पैमाने पर कैसे हो रहा था यह सब. स्थानीय लोगों के अनुसार इस खदान के अंदर दर्जनों लोग दबे हैं तो इसके लिए जिम्मेवार कौन है ? यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-was-no-beef-stuffing-in-tetulmudi-settlement-mla-reached-dhulu/">धनबाद

: तेतुलमुड़ी बस्ती  में नहीं हुई गोफ की भराई, विधायक  ढुलू पहुंचे [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही