Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : उपायुक्त के आदेश के बाद भी नहीं बढी कोरोना जांच की रफ्तार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. 21 जुलाई को आठ कोरोना संक्रमित मिले. जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने कोविड जांच की संख्या बढ़ाने का आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे. बावजूद जांच की संख्या नहीं बढ़ सकी. ट्रेनों से धनबाद आनेवाले यात्रियों की स्टेशन में जांच नहीं हो रही है. बरटांड स्थित बस स्टैंड में भी जांच नहीं हो रही है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 जुलाई तक जिले में 18 वर्ष की उम्र से अधिक कुल 15 लाख 40 हजार 434 लोगों को वैक्सीन दिया जाना है. लेकिन 11 लाख 23 हजार 311 लोगों ने कोरोना का दूसरा डोज नहीं लिया है. मात्र 66 हजार लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है. [caption id="attachment_366043" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/station-mask-300x213.jpeg"

alt="" width="300" height="213" /> रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क लगाए घूमते लोग[/caption] सिविल सर्जन डॉ. श्याम किशोर कांत ने बताया कि जिले में आईडीएसपी के नोडल पदाधिकारी को कोविड जांच बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया है. सदर अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएनएनसीएच), केंद्रीय अस्पताल, रेलवे अस्पताल के साथ सभी बड़े निजी अस्पतालों कोविड जांच करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि छूटे हुए लाभार्थियों को दूसरा डोज देने के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर सभी लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए. यह काम विशेष रूप से टुंडी, निरसा, झरिया, बाघमारा, गोविंदपुर में काफी पीछे है. एएनएम की सहायता लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की जा सके, इसके लिए सीएचओ भी साथ रहेंगे. 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मासिक बैठक में उप केंद्र में समीक्षा करेंगे. सबसे निचले स्तर पर आने वाले तीन उप केंद्रों को चिन्हित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. इसके बाद सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-grant-of-6-crore-16-lakh-95-thousand-for-painting-of-government-schools/">धनबाद:

सरकारी स्कूलों के रंग रोगन के लिए 6 करोड़ 16 लाख 95 हजार का अनुदान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही