Search

धनबाद: हेमंत सरकार के चार वर्षों में राज्य का विनाश हुआ, यह सरकार बहुत कम दिनों की मेहमान : बाबूलाल

निरसा के कुहूका फुटबॉल मैदान में भाजपा की संकल्प यात्रा में गरजे बाबूलाल मरांडी
Nirsa : बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के छठे चरण की शुरुआत मंगलवार 26 सितंबर को निरसा से हुई. निरसा के कुहूका फुटबॉल मैदान में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल 4 साल पूरा होने को है. इन चार सालों में राज्य का विनाश हुआ है. कहा कि राज्य में जब-जब झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार आई है, तब-तब सिर्फ़ लूट-खसोट ही हर तरफ नज़र आया है.

सरकार की टूल्स की तरह काम ना करे पदाधिकारी

बाबूलाल ने पुलिस पदाधिकारियों पर निशाना साधा और सरकार की टूल्स की तरह काम ना करने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ये सरकार बहुत कम दिनों की मेहमान है.

2024 के चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार की विदाई निश्चित

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र में भी बिना पैसे काम नहीं होता है. अधिकारी जब पैसे देकर आ रहे हैं तो वे तो पैसे वसूलेंगे ही. कहा कि 2024 के चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार की विदाई निश्चित है. [caption id="attachment_768718" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/BABULAL-APARNA-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> बाबूलाल मरांडी का स्वागत करतीं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता[/caption]

निरसा में मासस को दफनाना ही होगा : पीएन सिंह

सांसद पीएन सिंह ने मासस पर हमला करते हुए कहा कि निरसा का विकास चाहिए तो यहां से मासस को भगाना नही बल्कि दफनाना ही पड़ेगा. कोयला, लोहा व केबल चोरी मासस के इशारे पर होता है. मासस के रहते निरसा में विकास की बात करना बेमानी होगी. हर विकास कार्य में अडंगा डालना इनकी फितरत बन गई है.

इस सरकार के रहते विकास की बात करना बेमानी : अपर्णा सेनगुप्ता

विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बारबिंदिया पल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मैंने कई बार सरकार से पुल मरम्मत की मांग उठाई. सरकार ने आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दिया. इस सरकार के रहते विकास की बात करना बेमानी होगी. सभा को गणेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने संबोधित किया.

तेतुलिया मोड़ पर बाबूलाल का भव्य स्वागत

संकल्प यात्रा के क्रम में निरसा विधानसभा क्षेत्र के तेतुलिया मोड़ पर भाजपा ग्रामीण धनबाद जिला की ओर से बाबूलाल मरांडी को सांसद पशुपतिनाथ सिंह, प्रमणडलीय कार्यक्रम प्रभारी गणेश मिश्रा, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने पुष्प-गुच्छ देकर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-bachao-samiti-blocked-the-main-gate-of-dvc-maithon-administrative-building/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: मैथन बचाओ समिति ने डीवीसी मैथन प्रशासनिक भवन का मुख्य द्वार किया जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp