Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में भाकपा माले स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

 
Maithon : भाकपा माले की धनबाद जिला स्टैंडिंग की बैठक 21 अगस्त सोमवार को मैथन रोड स्थित माले कार्यालय में हुई. बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार पर जोर दिया गया. पार्टी सदस्यों को ब्रांचों के साथ समन्वय कर लोकल कमेटियों का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. जनता के तात्कालिक सवालों को संग्रह करते हुए आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया. वाम संयुक्त मोर्चा के अह्वान पर भाजपा हटाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 22 अगस्त को धनबाद मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में माले की भागीदारी सारे प्रखंडों से सुनिश्चित की गई. बैठक में जिला सचिव कार्तिक कार्तिक प्रसाद, नागेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह, नकुलदेव सिंह, मनोरंजन मलिक, हरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-record-production-of-10-crore-fish-cumin-from-maithon-fish-farm/">धनबाद

: मैथन फिश फार्म से 10 करोड़ मछली जीरा का रिकॉर्ड उत्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही