Search

 
 
 

धनबाद : मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद चुनाव में भाजपा की जीत का महामंत्र- पीएन सिंह

 

 जिले के सभी मंडलों में पीएम मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

Dhanbad : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत 27 जून को आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. धनबाद जिला-महानगर भाजपा के सभी 17 मंडलों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं बड़े एलईडी स्क्रीन पर मोदी का संबोधन सुना और देखा. सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मनईटांड़  में मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना. सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है. यह संवाद जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में लगे कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद अगामी लोकसभा चुनाव का विजय महामंत्र है. धनबाद के विधायक राज सिन्हा केंदुआ में मंडल अध्यक्ष आनंद खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बरटांड़ में, जबकि जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह भूली में मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से संवाद कार्यक्रम पार्टी के वैचारिक आधार को बढ़ाएगा. मोदी का संवाद सुनने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, हरि प्रकाश लाटा, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, संजय झा, वीरेंद्र हांसदा, मिल्टन पार्थसारथी ,चंद्रशेखर मुन्ना, निर्मल प्रदान, उमेश सिंह, राजाराम दत्ता, सत्येंद्र मिश्रा, आला पाल, संजय मुखर्जी, विकास सिन्हा, डिंपू लाला, मनोज मालाकार, जीतेंद्र मालाकार आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-by-engaging-in-60-40-dilemma-the-government-is-killing-the-rights-of-the-students-abvp/">धनबाद

: 60/40 के पचड़े में उलझाकर विद्यार्थियों का हक मार रही सरकार- अभाविप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही