Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: द्वारिका मेमोरियल के छात्र-छात्राओं ने बहाई भजन और गीत-नृत्य की गंगा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, बिशुनपुर में तुलसी जयंती पर विद्यार्थियों ने तुलसीदास की कृति रामचरितमानस पर कार्यक्रम पेश किये. कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्तुति से हुआ. शिव की भूमिका में राहुल एवं शिव स्तुति पर नृत्य आदित्य, हर्ष, विवेक एवं आयुष ने प्रस्तुत किया. स्वागत नृत्य आस्था, शगुन गीतांजलि, रूपा, श्रेया एवं साक्षी ने किया. `हरि सुंदर नंद मुकुंद` पर परी, साक्षी, शोभा, नीतू, अदिति आस्था एवं पंखुड़ी,  `आत्मा रामा` भजन पर दशम वर्ग की छात्रा पीयूषी, दीपिका, पूजा, सांची एवं आराध्या, "पायोजी मैंने राम रतन धन पायो ` पर सप्तम वर्ग की छात्राएं निधि, हर्षिता, श्रेया, सलोनी, पुष्पा, मौली, मुस्कान एवं दीक्षा ने प्रस्तुति दी. रामचरितमानस का चौपाई पाठ अदिति झा एवं रोहिनी द्वारा किया गया. `श्री रामचंद्र कृपालु भजमन` भजन पुष्पा, कुमकुम एवं कृति ने प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी. ` लागी लगन शंकरा` गाने पर नृत्य अष्टम वर्ग की छात्राओं आकृति, खुशी अंतरा, दीपिका, अंशु, श्रेया एवं शालू ने प्रस्तुत किया. `ठुमक चलत रामचंद्र`  पर छोटे बच्चों अनिकेत, राहुल, अनुराग, गणेश, निखिल, आयुष एवं अंशु ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर मुख्य अतिथि आईआईटी के प्रो डॉ प्रसून कुमार सिंह ने संत तुलसीदास की प्रासंगिकता के आलोक में विद्यालय को ज्ञान एवं चरित्र निर्माण का उत्तम स्थान बताया. विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार ने कार्यक्रम को प्रशंसनीय बताया. प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का आयोजन उप प्राचार्य वंदना विहार, शिक्षिका संध्या श्रावणी, शिक्षक अमित कुमार, वैद्यनाथ, विकास एवं प्रकाश की देखरेख में हुआ. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-residents-of-kusumvihar-appealed-to-the-mla-to-get-rid-of-the-water-crisis/">धनबाद:

कुसुमविहार वासियों ने  विधायक से लगाई जल संकट से मुक्ति की गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही