Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सदर अस्पताल की व्यवस्था जल्द होगी दुरुस्त, बढ़ेंगी सुविधाएं

Dhanbad : कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल की व्यवस्था जल्द दुरुस्त होगी. अस्पताल के प्रबंधन ने यह दावा करते हुए कहा कि   स्वास्थ्य विभाग जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से लगभग 40 स्वास्थ्य कर्मियों को सदर अस्पताल लाने की तैयारी में जुट गया है. इन स्वास्थ्य कर्मियों के सदर अस्पताल आने पर व्यवस्था सुधरेगी व मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिलेगी. प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल में कई अन्य बदलाव भी होंगे. अस्पताल में पेयजल के साथ मच्छरों से बचाव के लिए खिड़की पर नेट लगाने, बेडशीट, कंबल आदि की व्यवस्था और साफ-सफाई का उन बदलावों में शामिल है. सदर अस्पताल के अधीक्षक संजीव प्रसाद कहते हैं कि अस्पताल में ओपीडी के साथ इंडोर सेवा भी चल रही है. हर दिन लगभग 8 से 12 प्रसूता महिलाओं की डिलीवरी कराई जा रही है. कई अन्य छोटे-बड़े ऑपरेशन भी हो रहे हैं.  मरीजों के ब्लड सहित कई तरह की जांच भी अस्पताल में ही कराई जा रही है. सामान्य बीमारियों के मरीज को भी भर्ती लिया जाता है. ओपीडी में भी हर रोज लगभग 80 से 100 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है. अस्पताल पर दबाब बढ़ गया है. इस ख्याल से स्वास्थ्य विभाग यहां चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है. अस्पताल में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए डीएमएफटी से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को उपस्वास्थ्य केंद्रों से सदर अस्पताल लाने की कवायद हो रही है. उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्रों से हम उतने ही कर्मचारी लेंगे, जिससे वहां की चिकित्सा सेवा पर प्रभाव न पड़े.  फिलहाल केंद्रों की अपेक्षा सदर अस्पताल में कर्मचारियों की उपयोगिता अधिक है. इस मामले में सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा का कहना है कि सदर अस्पताल में सुविधा बढ़ाने की दिशा में लगातार कोशिश की जा रही है. भविष्य में अस्पताल के अंदर कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इन बदलावों से मरीजों को फायदा मिलने वाला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही