Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला खनन को पेड़ काटने के मुद्दे पर प्रबंधन व समिति के बीच वार्ता विफल

Putki : बीसीसीएल के गोपालीचक कोलियरी क्षेत्र में ओपन कास्ट पैच के लिए पेड़ काटने को लेकर 24 अप्रैल को कोलियरी प्रबन्धन व पर्यावरण समिति के बीच वार्ता विफल हो गई. पेड़ काटने के दो बार प्रयास विफल होने के बाद प्रबन्धन ने समिति के 15 सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया था. बैठक में समिति के 200 से ज्यादा महिला, युवा पहुंच गए. खुले मंच पर वार्ता शुरू होते ही हंगामा मच गया. समिति सदस्यों ने पेड़ काटने पर आपत्ति जताई. कहा कि किसी कीमत पर पेड़ काटने नहीं देंगे. कोई और रास्ता निकालें/ ज्ञात हो कि गोपालीचक के नये आउटसोर्सिंग पैच के लिये पुटकी 13 व 17 नंबर वन प्रक्षेत्र में 1705 पेड़ों की कटाई व 375 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करना है. पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति पेड़ काटने विरोध कर रही है. वार्ता में समिति के महासचिव कैश आलम ने कहा कि प्रबंधन किसी भी हालत में पेड़ काटकर ओपनकास्ट करना चाह रही है, जिसे होने नहीं दिया जायेगा. वार्ता में कोलियरी के प्रोजेक्ट ऑफिसर एके वर्मा, सीनियर माइन्स मैनेजर लखन लाल वर्णवाल, माइन्स मैनेजर अभिराज व अन्य अधिकारी तथा समिति के राजेश भगत, सुंदरी उरांव, जानकी देवी, नीतू रजवार, फुलवा देवी, श्रवण पासवान, उत्पल मजूमदार, शम्भू पासवान, सुभाष पासवान, संदीप माझी, दिनेश पासवान आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rohit-anand-of-maithon-mod-successful-in-jpsc-exam/">धनबाद

: जेपीएससी परीक्षा में मैथन मोड़ के रोहित आनंद सफल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही