धनबाद : फाइलेरिया उन्मूलन के पहले दिन 26 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) फाइलेरिया उन्मूलन के तहत मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन की शुरुआत 10 फरवरी शुक्रवार को धनबाद के कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल से की गई. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने कई लोगों को खुद फाइलेरिया की दावा खिलाई. पहले दिन जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, सीएचसी, पीएचसी, सदर अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रेलवे अस्पताल, सेंट्रल हॉस्पिटल सहित बीसीसीएल के सभी अस्पतालों में सुबह 10 बजे से संध्या 4 तक दवा उपलब्ध रहेगी. शेष 14 दिन घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को जिले के 2231 बूथ पर 4468 स्वयंसेवक द्वारा 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है. अभियान को सफल बनाने के लिए 332 सुपरवाइजर क्रियाशील हैं. छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाएंगे.

Leave a Comment