Search

 
 
 

धनबाद: नगर निगम की टीम ने पांच बैंड वालों की बजाई बैंड, वसूला जुर्माना

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  नगर निगम की टीम ने शनिवार 23 जुलाई को बैंड वालों की बैंड बजा दी. सड़क पर म्यूजिकल बैंड वालों को वाहन खड़ा करना महंगा पड़ा. टीम ने पांच बैंड वालों से 10 हजार रुपया जुर्माना वसूला किया.अभियान का नेतृत्व कर रहे निगम के फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी कि आईआईटी आईएसएम गेट के पास बैंड पार्टी वालों की कुछ दुकानें हैं. ये लोग सड़क का अतिक्रमण कर अपने म्यूजिकल वाहन खड़ा करते हैं. उनकी वजह से पीक आवर में सड़क पर जाम लग जाता है. निगम को भी सड़क की साफ सफाई करने में परेशानी होती है. इसीलिए श्री दुर्गा बैंड, सन्नी लाइट एंड साउंड बैंड, त्रिशूल बैंड, लक्ष्मी बैंड तथा प्रेम बैंड के वाहन को जब्त कर नगर निगम कार्यालय लाया गया. इसके बाद सभी बैंड वाले पहुंचे और कहने लगे कि सड़क पर सभी लोगों के वाहन खड़े रहते हैं.  हम लोग गरीब हैं. शादी-विवाह का सीजन भी नहीं है. इसीलिए मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं. वाहन को छोड़ दिया जाए. परंतु निगम के अधिकारियों ने एक नहीं सुनी. प्रत्येक बैंड वाले से 2-2 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया तथा एक लिखित आवेदन भी लिया गया कि दुबारा सड़क किनारे वाहन नहीं लगाएंगे. वहीं झमाड़ा ऑफिस के पास दो कर्मी काफी देर से बैंड वाले और निगम कर्मियों की बातें सुन रहे थे, वे आपस में कहते मिले, निगम वे वाल न के ठीक बा, आज 2-2 हजार कमा ले ल सन, हमनी के त दिन भर खैनी ये फटके बा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ggpss-shaheen-becomes-cbse-10th-district-topper/">धनबाद:

 जीजीपीएस की शाहीन बनी सीबीएसई 10वीं की जिला टॉपर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही