Dhanbad : जिले में 11 जून रविवार को हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और यह 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर बना हुआ है. हालांकि इससे गर्मी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा. 12 जून को भी धनबादवासी दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. दोपहर तक तीखी धूप खिली, परंतु दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए.
: घनुडीह कोलियरी बिजली घर के पास लगी आग, लाखों के स्क्रैप वाहन व टायर राख [wpse_comments_template]
मैथन में हुई सबसे अधिक बारिश
धनबाद जिले के अधिकतर इलाकों में 11 जून को दोपहर और देर रात बूंदाबांदी व बारिश हुई. इसमें पुटकी में 7.8, मैथन डीवीसी में 4.5, मैथन में 3.4 और गोविंदपुर डीवीसी में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग ने 16 जून तक धनबाद जिला सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-near-ghanudih-colliery-power-house-scrap-vehicles-and-tires-worth-lakhs/">धनबाद: घनुडीह कोलियरी बिजली घर के पास लगी आग, लाखों के स्क्रैप वाहन व टायर राख [wpse_comments_template]
Leave a Comment