Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीखने की प्रवृत्ति ही हमें काबिल बनाती है : डीडीसी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी, लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटरों को बुधवार 6 अप्रैल को न्यू टाउन हॉल में ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक थे जैप-आईटी, रांची के अरूनांगशु कुमार व आनंद कुमार. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने किया. उन्होंने, सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि भविष्य में ई-ऑफिस में काम करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें.

    प्रशिक्षण लें और निरंतर अभ्यास करें

सीखने की प्रवृत्ति और जिज्ञासु बनकर सभी प्रशिक्षण लें. प्रशिक्षण के बाद लगातार ई-ऑफिस का अभ्यास करें. इससे आत्मविश्वास और सरलता से काम कर सकेंगे. सीखने के बाद किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. डीडीसी ने कहा कि डिजिटल रेवोल्यूशन के तहत सभी प्रकार की फाइल, संचिका, टिप्पणी आदि ई-ऑफिस से ही निपटानी होगी. इसीलिए प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है. प्रशिक्षण के बाद निरंतर अभ्यास करते रहें. ज्ञात हो कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के विशेष सचिव के निर्देशानुसार जिले के सभी विभाग एवं कार्यालयों के पदाधिकारी, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटरों व अन्य कर्मियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया गया.

     ये थे मौजूद

इस मौके पर डीईओ प्रबला खेस, डीएसडब्ल्यूओ स्नेह कश्यप, डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलस्यान, कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, बंधु कच्छप, यूआईडीएआई के अमित कुमार सहित जिला नजारत, सामान्य, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, जन शिकायत, भू अर्जन, राजस्व, स्थापना, व्यवस्था, जिला अभिलेखागार, कल्याण, नीलाम पत्र, निर्वाचन, वेतन निर्धारण, विधि, गोपनीय, पंचायत, अनुमंडल कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता, डीआरडीए, विकास, सांख्यिकी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, उद्योग केंद्र, परिवहन, मत्स्य, गव्य, कृषि, पशुपालन, जनसंपर्क, समाज कल्याण के पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjps-procession-on-the-foundation-day-modi-modi-cheers/">धनबाद:

स्थापना दिवस पर बीजपी की शोभायात्रा, मोदी-मोदी के जयकारे [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही